फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवक ने की आत्महत्या

युवक ने की आत्महत्या

Fri, 17 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या
परीक्षा में फेल युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जीएनएम कोर्स परीक्षा में फेल होने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का तीन दिन पहले ही परिणाम आया था। परिजनों के अनुसार परिणाम आने के बाद से ही युवक परेशान चल रहा था। फांसी लगाने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी 25 वर्षीय मोहित शर्मा जींद के ही एक निजी शिक्षण संस्थान में जीएनएम का कोर्स करता था। तीन दिन पहले ही पंडित भगवत दयाल मेडिकल विश्वविद्यालय की तरफ से परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। परीक्षा में मोहित शर्मा फेल हो गया था। परीक्षा परिणाम देखते ही मोहित शर्मा परेशान हो गया और गुमशुम रहने लगा। वीरवार शाम को वह अपने कमरे में चला गया। जहां पर उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को घटना का पता उस समय लगा जब देर शाम तक मोहित शर्मा अपने कमरे से बाहर नहीं आया। जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बाद में परिजनों ने शव को फांसी से उतारकर नागरिक अस्पताल में लेकर आए। युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पास न होने से था परेशान
परिजनों के अनुसार मोहित शर्मा ने शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में वर्ष 2013-14 में दो वर्षीय जीएनएम कोर्स में दाखिला लिया था। कोर्स के लिए पंडित भगवत दयाल मेडिकल विश्वविद्यालय ने अक्टूबर 2016 में परीक्षा ली थी। जिसका गत 13 नवंबर को परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा में पास नहीं होने के चलते वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी
मामले के जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि युवक जीएनएम की परीक्षा का परिणाम में फेल होने से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed