फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दलितों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने का मामला

दलितों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने का मामला

Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
दलितों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने का मामला

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
डूमरखां खुर्द गांव में दलित समाज के लोगों को मंदिर प्रवेश पर रोक लगाने के आरोपी सुनील ने वीरवार को थाने में पहुंचकर समाज के लोगों के सामने माफी मांगी। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। हालांकि शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने फिलहाल शिकायत वापस नहीं ली है, लेकिन वह पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट है।
वीरवार को पुलिस थाने में आरोपी सुनील ने कहा कि भविष्य में वह किसी भी जाति के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द नहीं कहेगा। दलित समाज के खिलाफ जो फरमान उसने सुनाया उसे भी वह वापस लेता है। इस समझौते में एसडीएम किरण सिंह और डीएसपी कुलवंत बिश्नोई भी शामिल रहे। वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि पुलिस ने मामले में उनकी मांग पर सुनील पर एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। हालांकि इस दौरान लोगों की पंचायत से दोनों अधिकारी दूरी बनाए रहे। दलित समाज के लोगों ने कहा कि समझौते के लिए उच्च अधिकारियों ने उनसे बात की है। ताकि गांव में भाईचारा बना रहे। वीरवार को एसडीएम डॉ. किरण सिंह और डीएसपी ने सदर थाने में पहुंचकर डूमरखां गांव की पंचायत के माध्यम से मामला शांत करवा दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बोला- मैं भाईचारा बनाने के पक्ष में
शिकायतकर्ता विनोद ने कहा कि गांव में भाईचारा बना रहे इसके लिए वह प्रशासन के अधिकारियों के साथ है। विनोद व समाज के अन्य युवाओं ने कहा कि अगर भविष्य में इस प्रकार का कोई फरमान या बात समाज के लोगों का तिरस्कार किया जाता है तो वे चुप नहीं रहेंगे। दलित समाज के लोगों ने पंचायत में मांग रखी एसडीएम और डीएसपी की मौजूदगी में हुए समझौते को लिखित रूप हमें दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के लोगों ने लिखकर दिया समझौता
डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि डूमरखां गांव में चल रहा विवाद अब बिल्कुल समाप्त हो गया है। वीरवार को शास्त्री सुनील और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलाया गया था। जहां दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता लिखकर दिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुनील के खिलाफ दलित समाज को मंदिर में प्रवेश से रोकने का फरमान सुनाने का केस दर्ज कर लिया था।

दोनों पक्षों के लोग समझौते के लिए राजी होकर सदर थाने में आए थे। जहां मैं भी गई थी। दोनों पक्षों के लोगों ने समझौते पर अपने हस्ताक्षर करके मामले को निपटा लिया है। इस मामले में अन्य कोई कार्रवाई बचती है तो उसे पुलिस करेगी। -डॉ. किरण सिंह, एसडीएम नरवाना।


दौरा कर जानकारी ली
डूमरखां खुर्द गांव का दलित अधिकार मंच हरियाणा के प्रांतीय सहसंयोजक सोहनदास व तहसील संयोजक सुरेश कुमार ने दौरा किया। इस दौरान गांव के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
फरमान सुनाने वाले आरोपी ने मांगी माफी
डूमरखां गांव में दलितों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने का मामला
थाने में एसडीएम, डीएसपी के सामने समाज के लोगों से मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed