{"_id":"5949702d4f1c1b2c768b4613","slug":"61497985069-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
शहर के मॉडल टाउन के पास बाजार में दुकान के बाहर छप्पर के पोल में बिजली का करंट आने से दो युवकों की मौत हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। पुलिस के अनुसार सचिन शहर के टैक्सी स्टैंड के निकट फूल सजावट की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह जब 21 वर्षीय सचिन दुकान खोलने पहुंचा तो बारिश का पानी दुकान के बाहर भरा था। जब उसने दुकान के बाहर लगे छप्पर के पोल को हाथ लगाया तो पोल में करंट होने के कारण वह बेहोश होकर गिर गया। उसी दौरान न्यूज एजेंसी में हॉकर रामनगर निवासी 20 वर्षीय गुरजीत धीमान दुकान की तरफ आ रहा था। गुरजीत ने देखा कि सचिन बेहोश है। उसने सचिन को उठाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद करवाई। राहगीरों ने बताया कि बारिश के कारण सुबह दुकानों के बाहर और सड़क पर पानी भरा था। जिस कारण पोल में करंट आ गया। बारिश से पोल में फैले करंट को गुरजीत और सचिन भी नहीं समझ पाए। अल सुबह हुई यह दर्दनाक घटना पूरे शहर में फैल गई। क्षेत्र के लोगों ने इस घटना पर अफसोस जाहिर किया। शहर पुलिस ने कार्रवाई करके दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
चार बहनों का इकलौता भाई था गुरजीत
गुरजीत के पिता कालवन निवासी हरिकेश धीमान राजमिस्त्री का काम करते हैं। गुरजीत अखबार बांटने का काम करता था। गुरजीत चार बहनों का इकलौता भाई था। जब परिजनों ने गुरजीत का शव पानी में अपने दोस्त के साथ पड़ा देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजनों ने बताया कि गुरजीत 12वीं करने के बाद कंप्यूटर के कोर्स कर रहा था। गुरजीत जगराता पाटियों में भी भाग लेता था। गुरजीत और सचिन दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों की मुलाकात सचिन की दुकान पर ही होती थी। सचिन के पिता भी मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। छप्पर के पोल में करंट बिजली की तारों में से ही आ सकता है। वहीं करंट का ज्यादा प्रभाव नीचे भरे बारिश के पानी से हुआ।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
शहर पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
दोस्त की जान बचाने के चक्कर में दूसरे युवक ने जान गंवाई