फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

Mon, 13 May 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
जुलाना। जुलाना-हांसी मार्ग पर राजगढ़ और झमोला गांव के बीच शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर मेें दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

देशखेड़ा निवासी 26 वर्षीय नरेंद्र करेला पंप से पेट्रोल डलवाकर घर की ओर आ रहा था। उगालन निवासी 27 वर्षीय विजय अपने भाई 23 वर्षीय दीपक के साथ जुलाना से घर की ओर जा रहा था। जब नरेंद्र राजगढ़ गांव के पास पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। इसमें विजय और नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जुलाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए गए। घायल दीपक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने दीपक की गंभीरावस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई भेज दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि जुलाना-हांसी मार्ग पर राजगढ़ और झमोला गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और घायल को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामतीर्थ थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed