फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवक ने बैंक से निकलवाए पैसे, बैग से अज्ञात युवक 41 हजार रुपये लेकर फरार

युवक ने बैंक से निकलवाए पैसे, बैग से अज्ञात युवक 41 हजार रुपये लेकर फरार

Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
युवक ने बैंक से निकलवाए पैसे, बैग से अज्ञात युवक 41 हजार रुपये लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
डीआरडीए के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसे निकलवाने गए एक युवक के बैग के 41 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

शहर के आशरी गेट निवासी निशांत बैंक से पैसे निकलवाने सुबह साढ़े 10 बजे डीआरडीए के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक आया। उसने चेक के माध्यम से अपने खाते से 41 हजार रुपये निकलवाए और बैग में रख लिए। निशांत ने बैग को अपनी पीठ पर टांग लिया। इसके बाद निशांत बैंक की पासबुक को पूरा करवाने के लिए गया लेकिन मशीन नहीं चली। इसके बाद निशांत मैनेजर के पास मशीन नहीं चलने की बात बताने गया। जब वह वापस आया तो मशीन चल पड़ी और उसने अपनी पासबुक पूरी करवाई। निशांत के पास खड़े एक-दो वृद्ध लोगों ने भी उसे उनकी पासबुक मशीन द्वारा पूरी करने की बात कही। निशांत ने उनकी पासबुक पूरी करवाई और जैसे ही अपनी पासबुक बैग में डालने लगा तो बैग की चेन पहले ही खुली मिली। निशांत ने बैग में पैसे चेक किए लेकिन पैसे गायब थे। उसने सूचना तुरंत बैंक प्रबंधक व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में सर्च अभियान चलाया लेकिन पैसे नहीं मिले। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक निशांत का पीछा करता हुई दिखाई दिया। जब निशांत ने पैसे निकलवाए, तब भी वह उसके पीछे था और जिस समय निशांत ने मशीन द्वारा अपनी पासबुक को पूरा किया, उस समय भी वह युवक निशांत के पीछे ही था। वह युवक बैग से पैसे निकालकर फरार हो गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र खर्ब ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी करने वाला युवक 22-23 वर्ष का दिखाई दे रहा है। जल्द ही युवक को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed