फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agreement reached in the famous dowry case of Karnal

दहेज में फॉर्च्यूनर व 20 लाख मांगने का मामला: लड़के ने मांगी लड़की व उसके परिवार से माफी

Fri, 10 Dec 2021 04:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 04:09 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल में विवाह के दौरान वैज्ञानिक दूल्हे पर दहेज में फॉर्च्यनर गाड़ी व 20 लाख रुपये मांगने का केस दर्ज किया गया था। उच्च शिक्षा विभाग ने लीगल सहायक पद पर तैनात दुल्हन ने कड़ा फैसला लेते हुए शादी करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Agreement reached in the famous dowry case of Karnal
लाल जोड़े में दुल्हन दूसरी ओर थाने में कार में बैठा दूल्हा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में शादी के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी और 20 लाख रुपये की मांग करने के मामले में लड़के ने लड़की पक्ष से माफी मांग ली है वहीं लड़की पक्ष ने भी लड़के पक्ष को माफ कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कह रही है पुलिस का कहना है कि अभी उनके पास सूचना आई है। दोनों पक्षों के आने के बाद ही वह कुछ कह पाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि 6 दिसंबर को जींद निवासी साइंटिस्ट नसीब सिंह की शादी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली कोमल के साथ होनी तय हुई थी। शहर के सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मोमेंट में शादी समारोह चल रहा था इसी दौरान लड़की पक्ष का कहना है कि दूल्हे नसीब सिंह के परिवार की ओर से फॉर्च्यूनर गाड़ी और 20 लाख रुपये की मांग की गई और वह मारपीट पर उतारू हो गए थे, इसके बाद शादी नहीं हो पाई। 7 दिसंबर की सुबह लड़की के पिता ने सिविल लाइन थाने में लड़के नसीब सिंह, पिता करतार सिंह, भाई प्रीतम सिंह के खिलाफ शिकायत दे दी पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


वैज्ञानिक नसीब सिंह ने कहा कि वह सभी देशवासियों से माफी मांगता है। यह बहुत बड़ी सामाजिक बुराई है, ऐसा किसी को नहीं करना चाहिए। उससे जो गलती हुई है सभी देशवासी माफ कर दें। वह लोगों से भी अपील करते हैं कि इस सामाजिक बुराई से दूर रहें और किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं। वह लड़की व लड़की के परिवार से माफी मांगते हैं। जो लड़की के पिता की रिकॉडिँग सुनाई थी वह दो माह पुरानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता योगेंद्र ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि लड़का अपनी गलती मान रहा है और वह माफी मांग रहा है। यदि ऐसा है तो वह अपनी बेटी के भविष्य के लिए कर भी क्या सकते हैं, उसे माफ करते हैं और वह यह भी चाहते हैं कि समाज में  कोई भी लड़का दोबारा किसी लड़की के साथ ऐसा ना करें, जो उनके साथ हुआ है। 

लड़का लड़की व परिजनों से माफी मांग रहा है, उनकी आपसी बातचीत चल रही है। इस बारे में अभी सूचना मिली है, लेकिन दोनों पक्षों में से कोई भी उनके पास नहीं आया है। यदि कोई आता है तो उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और कानून के तहत जो भी आगे की कार्रवाई होगी वह की जाएगी। -अभिलक्ष्य जोशी, डीएसपी करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed