{"_id":"5c549bd3bdec22736736678f","slug":"41549048787-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के साथ की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के साथ की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के साथ की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक के साथ मरीज के तीमारदारों ने मारपीट की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
डॉ. स्नेह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह इमरजेंसी में ड्यूटी पर थी। मध्यरात्रि इमरजेंसी में मरीज के साथ गांव करसिंधु निवासी अनूप पहुंचा। अनूप बेवजह उसके साथ बहस करने लगा। जब उसने विरोध किया तो अनूप ने उसके साथ मारपीट करने शुरू कर दी। इसके चलते इमरजेंसी में चिकित्सक सेवाएं बाधित हुईं और मरीजों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने डॉ. स्नेह की शिकायत पर गांव करसिंधू निवासी अनूप के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।