फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शीतलपुरी कॉलोनी केमकान से जेवरात समेत सवा लाख रुपये की नकदी चोरी

शीतलपुरी कॉलोनी केमकान से जेवरात समेत सवा लाख रुपये की नकदी चोरी

Wed, 26 Dec 2018 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शीतलपुरी कॉलोनी केमकान से जेवरात समेत सवा लाख रुपये की नकदी चोरी
शीतलपुरी कॉलोनी के मकान से जेवरात और सवा तीन लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शीतलपुरी कॉलोनी के एक मकान से रात को चोर लाखों रुपये के जेवरात, तीन लाख 17 हजार रुपये की नकदी, एक डोगा बंदूक, एक डिब्बी बंदूक के कारतूस, एक डिब्बी पिस्तौल के कारतूस व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। मकान मालिक अपने पैतृक गांव बड़ौदी में परिवार समेत गया हुआ था। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बड़ौदी निवासी कुलदीप ने पटियाला चौक पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान की हुई है। वह फिलहाल शहर की शीतलपुरी कॉलोनी में रहता है। उसके बच्चे दिन में ही गांव बड़ौदी चले गए थे। रात को आठ बजे वह भी दुकान बढ़ाकर अपने गांव बड़ौदी में अपने माता-पिता के पास चला गया। सुबह वह अपने गांव से सीधा अपने शीतलपुरी कॉलोनी स्थित मकान पर आया। उसने देखा कि मैन गेट का ताला टूटा हुआ और अंदर के कमरों के भी ताले टूटे हुए हैं। कुलदीप ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कुलदीप ने कहा कि उसके मकान से तीन लाख 17 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, 50 चांदी के सिक्के, दो सोने के कड़े, दो सोने की चेन, दो झुमके, बच्चों के कानों की बाली, चांद फूल, सोने की अंगूठी, एक प्लाट का फुल पेमेंट एग्रीमेंट, दो-तीन प्लाटों की रजिस्ट्री, लाइसेंसी दो नाली डोगा बंदूक, एक डिब्बी बंदूक के कारतूस, एक डिब्बी पिस्तौल के कारतूस, उसकी पत्नी महेश रानी के ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पीएनबी बैंका एटीएम गायब मिले। कुलदीप ने कहा कि उसे शक है कि उसके घर में गांव निजामपुर निवासी ऋषिराज उर्फ नीटू ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुलदीप ने कहा कि ऋषिराज चार-पांच साल पहले उसके यहां ड्रावर था। वह कई चोरी की वारदातों में शामिल मिला। इसके बाद उसे उसने नौकरी से हटा दिया। कुलदीप की शिकायत पर पुलिस ने ऋषिराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed