{"_id":"59f23d0a4f1c1b6d548b92ae","slug":"41509047562-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी की हत्या का सजायाफ्ता और जेल से फरार इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटवारी की हत्या का सजायाफ्ता और जेल से फरार इनामी बदमाश दबोचा
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
से एक पिस्टल भी बरामद, पांच हजार का इनामी था बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गांव पेंगा में पटवारी हत्याकांड में 10 साल की सजायाफ्ता और जेल से फरार पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश बलराज उर्फ बाजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास के पांच मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले राजस्थान और तीन जींद में दर्ज हैं।
सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पेंगा गांव के पटवारी की हत्या का आरोपी व सजायाफ्ता मुजरिम गांव पेंगा निवासी बलराज अलेवा के आसपास अवैध हथियार के साथ घूम रहा हैं। टीम में इएएसआई दिलबाग सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, मनोज कुमार, राधेश्याम इएचसी सुरेश कुमार, कांस्टेबल रमेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू करने लगे तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा करके दबोच लिया। इंचार्ज ने बताया कि बलराज ने गांव पेंगा निवासी पटवारी की हत्या की थी। आरोपी दस साल की सजा का मुजरिम था और फरीदाबाद जेल में बंद था। जेल से पेरोल पर आने के बाद वह वापस नहीं गया। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फोटो कैप्शन
26जेएनडी 21: सीआईए टीम के साथ पकड़ा गया आरोपी।