फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ढाठरथ गांव में अनुसूचित जाति के युवक को मंदिर में प्रवेश से रोका

ढाठरथ गांव में अनुसूचित जाति के युवक को मंदिर में प्रवेश से रोका

Thu, 14 Mar 2019 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
ढाठरथ गांव में अनुसूचित जाति के युवक को मंदिर में प्रवेश से रोका
अनुसूचित जाति के युवकों ने मंदिर में प्रवेश से रोकने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ढाठरथ गांव निवासी साहिल, ऋषि और राहुल ने गांव के एक मंदिर के पुजारी व कुछ अन्य लोगों पर मंदिर में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने सीएम विंडो और डीसी ऑफिस में शिकायत की है। डीसी ने सफीदों के एसडीएम से मामले की जांच करवाने की बात कही है। साहिल का आरोप है कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है, जिसकी वजह से उसे मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

डीसी ऑफिस में दी शिकायत में युवकों ने कहा कि वे 12 मार्च को गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। शाम छह बजे जब वह मंदिर में प्रवेश कर रहे थे तो वहां मौजूद एक जाति विशेष के कुछ लोगों व मंदिर के पुजारी ने उन्हें यह कहते हुए मंदिर में जाने से रोक दिया कि वे अनुसूचित जाति से हैं। युवकों का आरोप है कि उनसे कहा गया कि वह मंदिर एक जाति विशेष का है और वे इसमें प्रवेश नहीं कर सकते। युवकों के अनुसार उन्हें कहा गया कि यदि वह मंदिर में प्रवेश करेंगे मंदिर धर्मभ्रष्ट हो जाएगा। इसके बाद वे मंदिर से चले गए। इसके बाद गांव के ही एक दूसरे व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी। शिकायत में साहिल ने कहा कि इसके बाद गांव का एक अन्य युवक उन्हें बाजार में मिला तो उसने कहा कि उसे दादा कहे, क्योंकि यह परंपरा चली आ रही है। यदि दादा नहीं कहेंगे तो ठीक नहीं होगा। साथ ही उन्हें धमकी दी गई कि यदि मंदिर जाने की सोचोगे भी तो ठीक नहीं होगा। साहिल ने कहा कि उसे गांव के कुछ लोगों से खतरा है।
विज्ञापन

यह मामला बेहद गंभीर है। समाज में ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं एसडीएम को इसका पता लगाने के लिए बोलूंगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
पुलिस को इस मामले में न तो कोई शिकायत मिली है और न ही सूचना। पीड़ित को चाहिए कि वह पुलिस को शिकायत दे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed