फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डीसी अमित खत्री को दी गांव की पंचायती भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत

डीसी अमित खत्री को दी गांव की पंचायती भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत

Tue, 25 Dec 2018 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
डीसी अमित खत्री को दी गांव की पंचायती भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत
सरपंच पर लगाया जमीन कब्जा करने वालों का साथ देने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दिल्लूवाला गांव निवासी रोहतास ने सोमवार को गांव में अवैध कब्जों की शिकायत डीसी अमित खत्री दी। उन्होंने शिकायत में कहा कि गांव के सरपंच की मिलीभगत से उसके परिवार के कुछ लोगों ने पंचायत की कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया है। डीसी ने शिकायतकर्ता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दिल्लूवाला गांव के रोहतास ने डीसी को दी शिकायत में कहा कि गांव में ग्राम पंचायत की खेवट नंबर 242 खाता नंबर 274 खसरा नंबर 274 का किल्ला नंबर 35,15,1 रकबा 5 कनाल बारह मरले कृषि भूमि पर सरपंच नरवीर नेहरा का चाचा रामधन व अलबेल पुत्र हरिचंद ने पिछले 35 वर्षों से कब्जा किया हुआ है। ग्राम पंचायत को उस भूमि से किसी प्रकार का कोई राजस्व नहीं मिल रहा और न ही उस भूमि पर से इन लोगों से कब्जा मुक्त करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरपंच नरवीर नेहरा इन लोगों से मिलीभगत करके कब्जाधारियों पर कार्रवाई करवाने की अपेक्षा उनको बचाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर अनेक बार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अलेवा से मिल चुका है लेकिन अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही, क्योंकि सरपंच नरवीर नेहरा सरपंच एसोसिएशन अलेवा खंड का प्रधान है। वह इन अधिकारियों की कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ने दे रहा। उन्होंने कहा कि गांव का नागरिक होने के चलते इस पर कदम बढ़ाते हुए पंचायत विभाग को जगाने का काम किया है।
विज्ञापन

इस बारे में जब सरपंच नरवीर नेहरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। शिकायतकर्ता खुद कब्जाधारी है। पंचायत अवैध कब्जों को हटवाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जिला पंचायत अधिकारी राजेश कोथ ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी लेकर नियमानुसार इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed