फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चचेरे भाई की कुल्हाड़ी व लाठियों से हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी व लाठियों से हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई की कुल्हाड़ी व लाठियों से हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
चचेरे भाई की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव रामकली में चचेरे भाइयों के बीच हुई आपसी कहासुनी का उलाहना देने गए 32 वर्षीय एक युवक की उसके ही चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी व लाठियां बरसाकर हत्या कर 21 जुलाई की रात हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई कृष्ण की शिकायत पर उसके ही दो चचेरे भाइयों रमेश, कर्म सिंह, चाचा सर्वजीत, चाची रोशनी व गांव के ही एक युवक हरीश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में अब रमेश उर्फ रोमी व कर्म सिंह उर्फ कोमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताते चलें कि 21 जुलाई को रामकली गांव निवासी कृष्ण व उसके चचेरे भाइयों के बीच जमीन के कुछ हिस्से के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कृष्ण का भाई पवन उलाहना देने के लिए उसके चचेरे भाइयों के घर गया था। पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण ने बताया था कि जब उसका भाई पवन उसके चचेरे भाई रमेश, कर्म सिंह, चाचा सर्वजीत व चाची रोशनी के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर लाठियों व कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इस हमले में गांव का एक अन्य युवक हरीश भी शामिल था। जब कृष्ण पवन के पीछे-पीछे उनके घर पहुंचा तो आरोपी उस समय पवन पर हमला कर रहे थे। कृष्ण ने कहा कि उसने शोर मचाया तो शोर सुनकर गांव के काफी लोग जमा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। कृष्ण ने अपने भाई पवन को गांव के अन्य लोगों की मदद से रोहतक पीजीआई में पहुंचाया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed