{"_id":"5a6f6f004f1c1b4e588b599d","slug":"31517252352-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू बरसोला माइनर के पास मिला बेलदार का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यू बरसोला माइनर के पास मिला बेलदार का शव
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू बरसोला माइनर के पास मिला बेलदार का शव
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। खापड़ रोड पर न्यू बरसोला माइनर की पटरी के पास ढाकल हेड पर बेलदार के तौर पर कार्यरत ढाकल गांव के दिलबाग 53 वर्षीय का शव मिला। मंडी स्थित पुलिस चौकी ने मृतक के बेटे मोनू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि न्यू बरसोला माइनर के पास अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसके परिवार वालों को सूचना दी। मृतक के बेटे सोनू ने शव की शिनाख्त की।
ढाकल हेड पर ड्यूटी के लिए गया था दिलबाग
मृतक के बेटे मोनू ने बताया कि उसका पिता दिलबाग नहरी विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत था। शनिवार को सुबह घर से उसका पिता अपनी विक्की लेकर ढाकल हेड पर ड्यूटी पर गया था। उस दिन शाम को मेरे मामा के लड़के ने फोन पर बताया था कि फूफा दिलबाग हमारे पास आया हुआ है। वो आज घर आपके पास नहीं आयेेंगे। इसके बाद मेरे पिता के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। सोमवार को सुबह दस पुलिस ने सूचना दी कि मेरे दिलबाग का शव खापड़ रोड पर न्यू बरसोला माइनर की पटरी के पास मिला है।
शरीर पर है चोट के निशान
दिलबाग के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान है, नाक से खून निकला हुआ है। इससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। जो विक्की घर से वो लेकर गया था वह विक्की भी शव के पास मिली है। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची। मंडी स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।