{"_id":"5a5e45024f1c1b68268b4b88","slug":"31516127490-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में रखे बैग से चुराए रुपये, पता लगने पर लोगों ने की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी में रखे बैग से चुराए रुपये, पता लगने पर लोगों ने की धुनाई
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी में रखे बैग से चुराए रुपये, पता लगने पर लोगों ने की धुनाई
- मामला दर्ज, जेबकतरों का गिरोह काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। मैजिक गाड़ी में लाखनमाजरा से जुलाना आ रहे एक यात्री के गाड़ी में रखे बैग से रुपये चुराने पर लोगों ने तीन चोरों की धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ जेबकतरों का एक गिरोह लगा है जो आने-जाने वाली गाड़ी में सवार होकर बैग एवं जेब से रुपये चोरी करता था।
मंगलवार को बरवाला निवासी राजेश मैजिक गाड़ी में सवार होकर जुलाना आ रहा था। राजेश का बैग, जिसमें रुपये थे, गाड़ी की छत के ऊपर रखा था। जुलाना पहुंचने पर जब राजेश गाड़ी मालिक को किराया देने लगा तो उसके बैग से 1550 रुपये गायब थे। राजेश को शक गाड़ी के पीछे खड़े तीन लोगों पर हुआ। राजेश को देखकर तीनों युवक भागने लगे। राजेश के चिल्लाने पर सवारियों एवं कस्बे के लोगों ने तीनों युवकों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया और उनकी धुनाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान महम निवासी रोहताश, रोहतक जिले के बलंभा गांव निवासी रमेश एवं अजय के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह जेबकतरों का गिरोह जींद एवं रोहतक के बीच आने-जाने वाल गाड़ियों में सवार होकर लोगों के बैग एंव जेबों पर डाका डालता है।
बॉक्स
जेब कतरे पकड़ लिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और बदमाशों को काबू कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह गिरोह गाड़ी में सवार होकर बैग एवं जेबों से रुपये निकालता था।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
फोटो कैप्शन
16जेएनडी10 : पुलिस गिरफ्त में चोर।