{"_id":"59dfa83e4f1c1b70548b70f7","slug":"21507829822-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ 20 लाख निकाले का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ 20 लाख निकाले का प्रयास
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली चेक से एक करोड़ 20 लाख निकाले का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जाली चेक तैयार कर एक करोड़ 20 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव बुआना के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला ओबीसी बैंक मैनेजर बनवारी लाल की शिकायत पर दर्ज हुआ है। बनवारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मई को बुआना गांव के एक व्यक्ति ने जाली चेक तैयार कर बैंक खाते से एक करोड़ 20 लाख 75 हजार 487 रुपये निकालने की कोशिश की। मैनेजर ने बताया कि बीमा कंपनी का चेक था। बलवान ने अपने खाते में लगाने के लिए दिया था। जांच की गई तो यह चेक जाली निकला। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने बुआना गांव के बलवान सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ओबीसी बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जाली चेक लगाकर करोड़ों रुपये धोखाधड़ी से निकाले का प्रयास करने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृष्ण कुमार, जुलाना चौकी प्रभारी।