फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत व मारपीट करने वाले चार लोग गिरफ्तार

घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत व मारपीट करने वाले चार लोग गिरफ्तार

Sat, 19 Jan 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत व मारपीट करने वाले चार लोग गिरफ्तार
महिला से अश्लील हरकत और मारपीट करने वाले चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने के साथ मारपीट करने, विरोध करने पर महिला तथा उसके जेठ के साथ मारपीट करने के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पांच जनवरी को एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को वह घर पर थी। उसी दौरान गांव के ही जगमेंद्र उर्फ काला, जोगेंद्र, अनिल व मंगल उनके घर में घुस आए और उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने तथा शोर मचाए पर उसका जेठ मौके पर पहुंच गया। जेठे के आने के बाद आरोपी उसे व जेठ को पीटने लगे। बाद में बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चारों लोगों के खिलाफ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने, मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। अब महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगमेंद्र, जोगेंद्र, अनिल व मंगल को काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed