{"_id":"594ea8fc4f1c1b83688b46aa","slug":"201498327292-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने का आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमला करने का आरोपी रिमांड पर
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गुरुद्वारा कालोनी में दुकानदार पर हमले की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जहां से आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके दूसरे साथियों व हमले के दौरान लिए हुए पिस्तौल की बरामदगी करेगी। सफीदों थाने में कार्यरत होमगार्ड अफलातुन ने बताया कि टेलरिंग का काम करने वाले विक्रम के गोदाम पर वीरवार शाम आदर्श कालोनी निवासी राकेश व मनोज मिश्रा पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर गोली मारने की धमकी दी। विक्रम के साथियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना पुलिस को दी। गस्त पर निकले मुकेश हवलदार व होमगार्ड अफलातुन मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मचारी आरोपियों को घर से पकड़ने गए तो उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के साथ ही हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। एएसआई दिलबाग ने बताया कि आदर्श कालोनी निवासी मनोज मिश्रा से रिमांड के दौरान पिस्तौल के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं दूसरा आरोपी राकेश अभी फरार है।
पुलिस कर्मियों पर हमला करने का आरोपी रिमांड पर