फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सहायक प्रबंधक का बैग छीनने का प्रयास

सहायक प्रबंधक का बैग छीनने का प्रयास

Sat, 24 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सहायक प्रबंधक का बैग छीनने का प्रयास

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना बस स्टैंड के निकट निजी कंपनी के सहायक प्रबंधक से तीन युवकों ने बैग झपटने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उस पर लोहे की राड से हमला कर दिया। इस दौरान वहां पर अन्य लोगों के आने पर युवक फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सेक्टर-19 पंचकूला निवासी इंद्रजीत सिंह ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून को वह कंपनी के कार्य के लिए हिसार गया था। जब वह नरवाना पहुंचा तो बस स्टैंड में बस नहीं मिली। वह बस स्टैंड के बाहर जाकर खड़ा हो गया। इसी दौरान तीन युवक आए और आवाज लगाकर अपने पास बुलाया। युवकों ने उसका बैग झपटने का प्रयास किया, लेकिन उसने बैग नहीं छोड़ा। इस बीच एक युवक ने दुकान के बाहर पड़ी लोहे की राड से उसके सिर पर हमला कर दिया। जब उनके बीच में संघर्ष हो रहा था तो इसी दौरान इंद्रजीत का दोस्त बाइक लेकर वहां पहुंच गया। उसके आते ही युवक मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि युवक बैग झपटने में सफल नहीं हो सके। बैग में कंपनी का लैपटॉप, साफ्टवेयर सहित अन्य कीमती सामान मौजूद था। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उसके पीजीआई रेफर कर दिया। बाद में उसको चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
निजी कंपनी के सहायक प्रबंधक का बैग छीनने का प्रयास
विरोध करने पर युवकों ने लोहे की राड से किया हमला
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किया केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed