{"_id":"594ea71a4f1c1b2d778b4597","slug":"191498326810-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से हजारों का सामान चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से हजारों का सामान चोरी, केस दर्ज
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। अर्बन एस्टेट में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। अर्बन एस्टेट निवासी दीपक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई से मिलने के लिए टोहाना गया था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वहां से एक चांदी का नारियल, 15 हजार रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह मकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
मकान से हजारों का सामान चोरी, केस दर्ज