फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मंच में मंत्री ने कहा कोई दलाल कॉपी बनाने के लिए पैसे मांगता है तो शिकायत करो, महिलाएं शिकायत करने पहुंची तो बिना सुने ही निकले

मंच में मंत्री ने कहा कोई दलाल कॉपी बनाने के लिए पैसे मांगता है तो शिकायत करो, महिलाएं शिकायत करने पहुंची तो बिना सुने ही निकले

Thu, 15 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मंच में मंत्री ने कहा कोई दलाल कॉपी बनाने के लिए पैसे मांगता है तो शिकायत करो, महिलाएं शिकायत करने पहुंची तो बिना सुने ही निकले
मंत्री साहब! पंजीकरण के नाम पर लेते हैं पैसे, नहीं मिलत कॉपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। यदि कोई दलाल पंजीकरण के लिए पैसे मांगता है तो वे इसकी शिकायत करें। यह बात श्रम बोर्ड द्वारा पंजीकृत महिलाओं को सिलाई मशीन बांटने के लिए बुधवार को हुडा ग्राउंड में पहुंचे मुख्यातिथि श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कही। अंत्योदय मेले के दौरान उक्त बात बोलने वाले मंत्री के कार्यक्रम में महिलाएं शिकायत करने पहुंचीं तो मंत्री साहब उनकी बातों को अनसुना कर निकल गए। हालांकि इस दौरान मंत्री ने भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी को आगे करते हुए कहा कि यह यहां के नेता हैं, इनको शिकायत दे देना। इसके बाद अधिकारी व पदाधिकारी निकल गए और महिलाएं शिकायत करने के लिए भटकती रहीं, लेकिन कोई नहीं मिला।
सिलाई मशीन वितरित करने पहुंचे श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति श्रमिक का पंजीकरण करने या किसी अन्य योजना का लाभ दिलवाने के नाम पर रुपये मांगता है तो कोई भी श्रमिक उसे रुपये न दे। रुपये की मांग करने वाले व्यक्ति की तुरंत भाजपा कार्यकर्ताओं से शिकायत करें। भाजपा कार्यकर्ता उनकी समस्या का समाधान करवा कर रुपये मांगने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। इसी दौरान एक महिला ने बीच में आकर विरोध जताते हुए कहा कि उसे आज तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला है। महिला के विरोध को देखकर श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कार्यक्रम के बाद महिला से मिलने के लिए बोला। इस पर कार्यक्रम के समापन के बाद जब सैनी जाने लगे तो काफी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायत सुनाने के लिए मंत्री के पास पहुंचीं। इसी दौरान सुमित्रा नाम की एक महिला ने कहा कि मंत्री जी एक महिला ने उसका पंजीकरण करवाने के नाम पर उससे दो हजार रुपये ले रखे हैं, लेकिन आज तक न तो उसको पंजीकरण की कॉपी मिली है न ही किसी योजना का लाभ मिला है। महिला की शिकायत सुनते ही सैनी ने कहा कि ‘जब रुपये दे ही दिए हैं तो अब मैं क्या कर सकता हूं।’ इसके बाद जब दूसरी श्रमिक महिलाएं उन्हें अपनी शिकायत बताने लगीं तो मंत्री जी बिना शिकायत सुने ही निकल गए। कार्यक्रम के समापन के बाद काफी संख्या में श्रमिक महिलाएं अपनी शिकायत देने के लिए इधर-उधर भटकती रहीं, लेकिन वहां उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

श्रम विभाग के अधिकारी व मजदूर यूनियन के नेता भी महिलाओं की शिकायतों का समाधान करने के बजाए उन्हें नसीहत देकर चलते बने। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने कहा कि उन्हें सिलाई मशीन देने की बात कह कर कार्यक्रम में बुलाया गया, लेकिन उन्हें सिलाई मशीन नहीं मिल पाई हैं। महिलाओं ने आरोप लगाए कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए उन्हें आयोजकों द्वारा गुमराह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए दो साल पहले दिए तीन हजार रुपये
श्रम विभाग में पंजीकरण करवाने के लिए राजेश नाम के एक व्यक्ति ने दो साल पहले उससे तीन हजार रुपये लिए थे, लेकिन आज तक न तो उसका पंजीकरण हुआ और न ही किसी योजना का लाभ मिला है। वह कई बार उस व्यक्ति से भी मिल चुकी है, लेकिन वह उसे हर बार गुमराह कर देता है।
संतरो, महिला श्रमिक
दो हजार देने के बाद भी नहीं मिला किसी योजना का लाभ
श्रम विभाग में पंजीकरण करवाने के लिए एक व्यक्ति ने उससे 350 रुपये लिए, मकान की छत की मरम्मत के लिए रुपये दिलवाने के नाम पर 500 रुपये तथा अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए दो हजार रुपये ले लिए, लेकिन उसे आज तक न तो उसके पंजीकरण की कॉपी मिली है और न ही किसी अन्य योजना का लाभ। योजना का लाभ दिलवाने के लिए पर बिचौलिये द्वारा उसके साथ ठगी की गई है।
सुमित्रा, महिला श्रमिक
खुद को श्रमिकों का प्रधान बताने वाले राजू नाम के एक व्यक्ति के पास पिछले तीन साल से उसकी पंजीकरण की कॉपी रखी है, लेकिन वह उसे उसकी कॉपी नहीं दे रहा है। इसके चलते उसे आज तक विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
चमेली, महिला श्रमिक
120 मजदूरों की कॉपियों पर दलाल ने कर रखा है कब्जा
नरवाना निवासी एक व्यक्ति के पास 120 मजदूरों की पंजीकरण की कॉपियां रखी हुई हैं। वह व्यक्ति किसी भी श्रमिक को उनकी पंजीकरण की कॉपी नहीं दे रहा है। श्रमिकों की कॉपियों को वह अपने कब्जे में लिए हुए है, लेकिन विभाग उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्यक्रम में भी उन्हें सिलाई मशीन दिलवाने के नाम पर बुलाया गया था लेकिन उन्हें सिलाई मशीन भी नहीं मिल पाई है।
सुमन, महिला श्रमिक
एक महिला ने उसका पंजीकरण करवाने व अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर उससे 1750 रुपये लिए थे लेकिन उस महिला ने आज तक उसको न तो पंजीकरण की कॉपी दी है और न ही विभाग की किसी योजना का लाभ दिलवाया है।
कविता, महिला श्रमिक
कार्यक्रम में चोरी की बिजली से चला साउंड सिस्टम
सिलाई मशीन बांटने के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में उस समय लोगों को हैरानी हुई, जब पास के ही एक ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी कर साउंड सिस्टम चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी लोगों ने मीडिया को दी तो व्यवस्था बनाने में लगे लोग हरकत में आए। इसके कुछ देर बाद ही ट्रांसफार्मर से बिजली के तार हटाकर जनरेटर चलाया गया। वहीं इस मामले में बिजली निगम के एक्सईएन दलबीर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि बिजली चोरी के लिए कौन जिम्मेदार है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

मैंने मंच से भी यही कहा था कि अब दलालों की दुकान बंद होंगी। इसके लिए पंजीकरण का सरलीकरण किया जा रहा है। इसके तहत आवेदन की जांच ग्रांच सचिव, सरपंच, पटवारी, कानूनगोह, बीडीपीओ, नगरपालिका सचिव, मंडी बोर्ड के जेई, पीडब्ल्यूडी के जेई यदि लिखते हैं कि यह व्यक्ति मजूदरी करता हो तो पंजीकरण हो जाएगा। जिन लोगों ने पैसे दिए हैं, यदि वे शिकायत देते हैं तो एफआईआर करवाकर जांच करवाई जाएगी।
नायब सैनी, श्रम मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed