फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   टाटा एस सवारों ने किया अपहरण

टाटा एस सवारों ने किया अपहरण

Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
टाटा एस सवारों ने किया अपहरण
जींद। गांव झील से बडनपुर साइकिल पर स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा का टाटा एस सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। छात्रा का अपहरण करते हुए उसके पिता ने देख लिया और उसका पीछा किया। बाद में गांव बडनपुर के निकट आरोपियों को घेर लिया और छात्रा को सुरक्षित नीचे उतरा लिया। अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाड़ी का चालक फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव मोठ लोहारी निवासी विकास व नारनौंद निवासी सुमित के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव झील निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा गांव बडनपुर में एक स्कूल में प्रतिदिन साइकिल पर सवार होकर पढ़ने जाती है। शनिवार को वह साइकिल पर स्कूल के लिए निकली थी। जब वह रास्ते में पहुंची तो युवकों ने टाटा ऐस लोडिड गाड़ी में अपहरण कर लिया। इत्तेफाक यह रहा कि उसी समय पीछे से लड़की का पिता भी अपने एक साथी के साथ बाइक पर बड़नपुर गांव की तरफ जा रहा था। बेटी का अपहरण देख उसने तुरंत बड़नपुर गांव में अपनी पहचान वालों को फोन पर सूचित कर दिया। बड़नपुर गांव के लोगों ने सड़क पर खड़े होकर सामने से आ रही गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी में सवार युवकों को गाड़ी सहित धरदबोचा। इतना ही नहीं लड़की को भी सकुशल छुड़ा लिया।
विज्ञापन

नरवाना सदर थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों मोठ लोहारी निवासी विकास व नारनौंद निवासी सुमित को गाड़ी सहित काबू कर लिया है। गाड़ी का चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी ने ग्रामीणों के प्रयास की प्रशंसा
एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने कहा झील गांव की छात्रा के अपहरण मामले में गांव के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आरोपियों को पकड़ने में सकारात्मक भूमिका दिखाई। एक बड़ी घटना को असफल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी चालक को भी काबू कर लिया जाएगा। इस मामले में बड़नपुर गांव के लोग प्रशंसा के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed