फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिली निगम में हुए सवा छह करोड़ के घोटाले के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

जिली निगम में हुए सवा छह करोड़ के घोटाले के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिली निगम में हुए सवा छह करोड़ के घोटाले के मामले में पांच लोग गिरफ्तार
जींद। बिजली निगम के ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके सवा छह करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ फिलहाल निगम में कार्यरत हैं तो कुछ रिटायर्ड हो चुके हैं। डीएसपी दलीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर 2018 को सिविल लाइन थाना पुलिस जींद को दी शिकायत में हिसार ऑपरेशन सर्कल के एसई संजीव कुमार ने कहा था कि वर्ष 2017-18 में बिजली निगम के ठेकेदार मैसर्ज दूहन इलेक्ट्रिक के मालिक कुलदीप सिंह ने बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके सवा छह करोड़ रुपये का घोटाला किया है। पुलिस ने एसई संजीव कुमार की शिकायत पर कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को 18 मार्च को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान कुलदीप सिंह ने निगम के हिसार कार्यालय में कार्यरत लेखाकार अनिल का नाम लिया था। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार किया। अनिल से जब पुलिस ने पूछताछ की तो इसमें हिसार जिले के गांव कोथ कलां निवासी जोरा सिंह का नाम सामने आया। जोरा सिंह इस समय उचाना में कार्यरत है। इसके साथ-साथ उचाना खुर्द निवासी जेई सुनील कुमार जो आजकल नरवाना में कार्यरत है, हनुमान नगर नरवान निवासी जेई धर्मपाल, जो इस समय उचाना में कार्यरत हैं, हनुमान नगर नरवाना निवासी रिटायर्ड एचडीएम बलजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव कांडली निवासी रिटायर्ड जेई किशोरीलाल का नाम इस मामले में सामने आया। पुलिस ने जोरा सिंह, सुनील, धर्मपाल, बलजीत सिंह, किशोरी लाल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि पुलिस पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed