{"_id":"5d1109b48ebc3e56812ab75b","slug":"15613976671-jind-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मायके छोड़ लौट रहे नारनौंद निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी को मायके छोड़ लौट रहे नारनौंद निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। जींद रोहतक मार्ग पर गांव पौली के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में नारनौंद निवासी 28 वर्षीय अनवर की मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर में घायल युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस अनुसार रविवार दोपहर बाद नारनौंद निवासी 28 वर्षीय अनवर अपनी पत्नी को उसके मायके सोनीपत छोड़कर घर लौट रहा था। जब वह पौली गांव के पास पहुंचा तो जींद की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अनवर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही अनवर ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पौली गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-रामतीर्थ, थाना प्रभारी जुलाना।