फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवती को ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म

युवती को ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म

Wed, 12 Jun 2019 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
युवती को ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म
जींद। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवती को एक युवक ने ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। उसने उसकी वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में 27 वर्षीय युवती ने कहा कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर रही रहती है। एक वर्ष पहले गांव सुरबरा निवासी अंकुर नामक युवक के साथ उसकी फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद युवक ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी के संबंध में दोनों की फोन पर बातचीत होती रही। इसी बीच किसी तरह युवक ने युवती की वीडियो बना ली व फोटो खींच लिए। युवक ने युवती को धमकी देते हुए कहा कि या तो वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए या फिर वह उसकी वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद युवक ने एक वर्ष तक युवती का शारीरिक शोषण किया। बाद में युवती ने हिम्मत करके अपने परिजनों को यह बात बता दी। पुलिस ने अब युवती की शिकायत पर अंकुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने अंकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा। - मोनिका देवी, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed