{"_id":"5cf01c54bdec22070352c3e4","slug":"15592398111911-jind-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव में दो युवकों ने 11वीं कक्षा की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा कि वह गांव के ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के रहने वाले शमशेर की उसके गांव में रिश्तेदारी है। वह उनके गांव में आता-जाता रहता है। मंगलवार रात को शमशेर उनके गांव के एक नाबालिग लड़के के साथ घर में घुस गया। शमशेर ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद शमशेर और गांव के नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और किसी से भी बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। सुबह जब घरवाले जागे तो छात्रा ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। महिला थाना पुलिस ने शमशेर तथा नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई घनश्याम देवी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।