फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फर्जी फर्म बनाकर लगाया छह करोड़ रुपये का चूना, तीन के खिलाफ केस दर्ज

फर्जी फर्म बनाकर लगाया छह करोड़ रुपये का चूना, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 29 May 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
फर्जी फर्म बनाकर लगाया छह करोड़ रुपये का चूना, तीन के खिलाफ केस दर्ज
जींद। फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी कर सरकार को छह करोड़ एक लाख रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कराधान अधिकारी नरेश अहलावत की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला कराधान अधिकारी नरेश अहलताव ने कहा कि उन्हें मुख्यालय से एक पत्र मिला कि बायोटिक इन्वायरो सॉल्यूशन एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने जीएसटी के फर्जी बिल काट कर टैक्स की चोरी की है। फर्म का पता हांसी रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में दिखाया गया था। मौके पर जाकर देखा गया तो उस फैक्टरी पर ताला लगा मिला। जब मालिक से पूछताछ की गई तो पता चला कि उन्होंने इस प्रकार का कोई काम नहीं किया है, और न ही अपना प्लॉट किसी को बेचा या किराये पर दिया है। इस पर साफ हो गया कि यह फर्म फर्जी है। वहीं कंपनी के ऑनलाइन रिकार्ड में दिल्ली के स्वरूपनगर निवासी विरेंद्र सिंह, रोहतक जिला के रुड़की स्थित चुगलाना पाना निवासी प्रवेश व दिल्ली के मंडोली सबोली निवासी सोनू को डायरेक्टर बनाया गया है। शिकायत के अनुसार फर्म ने एक साल पहले छह करोड़ एक लाख 66 हजार 539 रुपये के बिल काटे हैं। फर्म ने इन बिलों के आधार सरकार को कोई टैक्स का भुगतान नहीं किया। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कराधान अधिकारी के अनुसार विभाग अपने स्तर पर भी मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed