फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शराब ठेकेदार की डंडों व बिंडों से कई लोगों ने की जमकर धुनाई

शराब ठेकेदार की डंडों व बिंडों से कई लोगों ने की जमकर धुनाई

Mon, 27 May 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदार की डंडों व बिंडों से कई लोगों ने की जमकर धुनाई
जींद। गांव रधाना निवासी शराब ठेकेदार पर उसके ही गांव के लोगों ने हमला कर दिया। इसमें शराब ठेकेदार व उसकी भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत गांव रधाना निवासी रोहताश ने बताया कि वह शराब का ठेका लेता है। उसने रधाना गांव में गोहाना रोड पर शराब का सब बैंड ले रखा है। शुक्रवार रात को लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने भतीजे गोविंद के साथ अपने शराब ठेके के पास बने एक कोठे में बैठा था। इसी दौरान गांव रधाना निवासी अंकित, विक्की, आशीष, गांव खरक रामजी निवासी संजय व 10-12 अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। रोहताश ने बताया कि यह लोग गांव में अवैध रूप से शराब बेचते हैं। उसने इसका विरोध तो लोगों ने उस पर हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने रोहताश की शिकायत पर गांव रधाना निवासी अंकित, विक्की, आशीष, खरक रामजी निवासी संजय व 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed