फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिला कारागार में मिले दो मोबाइल व चार्जर

जिला कारागार में मिले दो मोबाइल व चार्जर

Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में मिले दो मोबाइल व चार्जर
जिला कारागार में मिले दो मोबाइल और चार्जर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला कारागार में तलाशी अभियान के दौरान जेल में बने बाथरूम की छत पर एक कोल्डड्रिंक की बोतल में दो मोबाइल सेट, दो कार्ड रीडर व चार्जर बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारागार उपाधीक्षक कंवर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जेल के ब्लॉक एक व दो में रात को कुछ सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। जेल वार्डनों ने रात को ही तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरा ब्लॉक एक व दो में बाथरूम की छत से एक कोल्ड ड्रिक की बोतल बरामद हुई। बोतल को काटकर उसमें कुछ सामान डाला हुआ था। जब उसे चेक किया गया तो उसमें दो मोबाइल सेट, दो चार्जर व दो कार्ड रीडर बरामद हुए। कंवर सिंह ने बताया कि जेल के बाहर से किसी व्यक्ति ने कैदियों तक पहुंचाने के लिए यह मोबाइल फेंके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed