{"_id":"5ae6130a4f1c1b64098b72a7","slug":"151525027594-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, बाइक चालक पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव जाजवान में एक बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जाजवान निवासी अजय ने कहा कि उसके पिता जगबीर खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही जगबीर ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। इसमें उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने अजय की शिकायत पर जगबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।