फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रामबीर सिंह कॉलोनी के मकान में रात को चोरों ने लगाई सेंध, लाखों रुपये के आभूषण समेत दस हजार की नकदी भी चोरी

रामबीर सिंह कॉलोनी के मकान में रात को चोरों ने लगाई सेंध, लाखों रुपये के आभूषण समेत दस हजार की नकदी भी चोरी

Tue, 29 Jan 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामबीर सिंह कॉलोनी के मकान में रात को चोरों ने लगाई सेंध, लाखों रुपये के आभूषण समेत दस हजार की नकदी भी चोरी
रामबीर सिंह कॉलोनी में सेंध लगाकर लाखों आभूषण और दस हजार रुपये चुराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रेलवे रोड स्थित रामबीर सिंह कॉलोनी के एक मकान में रात को चोरों ने सेंध लगा दी। मकान से चोर लाखों रुपये के जेवरात व दस हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामबीर सिंह कॉलोनी निवासी राजरानी ने कहा कि वह परिवार समेत हिसार में अपने एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीछे से मकान में कोई नहीं था और उन्होंने सभी कमरों पर ताले लगाए हुए थे। रविवार सुबह जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि मकान के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। राजरानी ने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर एक्सपर्ट की सहायता से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। राजरानी ने कहा कि उनके मकान से लाखों रुपये आभूषण व दस हजार रुपये की नकदी गायब मिली। शहर थाना पुलिस ने राजरानी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed