फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 12 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
करोड़ों रुपये का चावल हड़पा, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। करोड़ों रुपये के चावल हड़पने के मामले में पुलिस ने बेसिक इंडिया कंपनी लिमिटेड हाट रोड के मैनेजिंग डायरेक्टर अथरजीया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वेयर हाउस के प्रबंधक सुमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वेयर हाउस ने उक्त कंपनी के साथ सात अक्टूबर 2015 को एक इकरारनामा किया था। जिसके तहत कंपनी को 2015-16 के दौरान सफीदों, जुलाना, जींद व गढ़ी की मंडियों से धान की खरीद की गई 11610.937 मीट्रिक टन धान को मिलिंग कर 31 अगस्त 2016 तक 7779.358 मीट्रिक टन चावल विभाग को देना किया था। इकरार अनुसार उक्त कंपनी ने तय समय सीमा में 3586.871 मीट्रिक टन चावल ए ग्रेड एफसीआई को सौंप दिया। कंपनी की ओर 4192.487 मीट्रिक टन चावल बकाया रह गया। जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों ने 20-21 जून 2017 को मिल का सर्वे किया। जिसमेें पाया कि वेयर हाउस द्वारा मिलिंग के लिए दी गई जीरी मौके पर नहीं पाई। जांच में 3362.697 मीट्रिक टन चावल पाया, जबकि 829.790 मीट्रिक टन चावल कम पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने मिलिंग कर 829.790 मीट्रिक टन चावल हड़प लिया है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने 13 करोड़ 71 लाख 63 हजार 359 रुपए का विभाग को चुना लगाया है। पुलिस ने वेयर हाउस के डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।


एसएचओ बलजीत ने बताया कि उन्होंने फिलहाल उच्च अधिकारियों की आदेशानुसार वेयर हाउस के प्रबंधक सुमित कुमार की शिकायत पर बेसिक इंडिया कंपनी हाट रोड के मैनेजिंग डायरक्टर अथरजीया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed