{"_id":"5c8176f0bdec22144e5c1c35","slug":"131551988464-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिटेक्टिव स्टाफ ने युवक को अवैध पिस्तौल समेत काबू किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिटेक्टिव स्टाफ ने युवक को अवैध पिस्तौल समेत काबू किया
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने रोहतक रोड बालाजी मंदिर के पास से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। डिटेक्टिव स्टाफ कर्मी रोहतक रोड पर गस्त पर थे। बालाजी मंदिर के निकट एक युवक पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर युवक को धर दबोचा। तलाशी लिए जाने पर युवक के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान भटनागर कॉलोनी निवासी विवेक के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने डिटेक्टिव स्टाफ कर्मी की शिकायत पर विवेक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।