{"_id":"5c76d8d1bdec22739e2a63ef","slug":"131551292625-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह पहले लगाया गया खाली एटीएम उखाड़ ले गए चोर, रात करीब डेढ़ बजे दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह पहले लगाया गया खाली एटीएम उखाड़ ले गए चोर, रात करीब डेढ़ बजे दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले लगाया एटीएम को उखाड़ ले गए चोर, मिला खाली
रात करीब डेढ़ बजे दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे युवक, पुलिस कर रही घटना की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जींद-रोहतक मार्ग पर एक सप्ताह पहले लगाए गए एक्सिस बैंक के एटीएम को मंगलवार को उखाड़ ले गए। एटीएम अभी चालू नहीं हुआ था, जिसकी वजह के उसमें कैश नहीं डाला गया था। चोरों ने एटीएम को कैश से भरा समझ कर उखाड़ ले गए थे। अब पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार जींद-रोहतक सड़क पर जुलाना के पुराने बस स्टैंड चौक से चोर एक सप्ताह पहले लगाए गए एटीएम को उखाड़ लिया। चोरों ने एटीएम को उखाड़ने से पहले रॉड से गेट के शीशे को तोड़ा फिर एटीएम को उखाड़ लिया। सूचना पाकर सुबह जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एक सप्ताह लगाए गए एटीएम में अभी तक कैश नहीं डाला गया था। चोर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे।
पहले भी उखाड़े जा चुके हैं दो एटीएम
करीब एक साल पहले भी चोरों ने एसबीआई के दो एटीएम को उखाड़ लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए चोरों को पकड़ लिया था। दोनों मामलों के आरोपी आरोपी भी जेल में हैं।
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। जिस कंपनी द्वारा एटीएम लगाया गया था, उसको सूचना दे दी गई है। कंपनी के अधिकारी आकर शिकायत देंगे तो इसके बाद ही पुलिस केस दर्ज करेगी।
घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर तैनात रहती है पुलिस
जुलाना में जिस स्थान से चोरों ने एटीएम उखाड़ा है वहां से एक किलोमीटर की दूरी पर पुलिस थाना है। करीब 300 मीटर की दूरी पर पुलिस की पीसीआर खड़ी होती है। जुलाना थाना प्रभारी किशोरी लाल के अनुसार पुलिस की गाड़ी रात को गश्त करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जाती है। क्षेत्र के गांवों में भी गश्त की जाती है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पुराने बस स्टैंड से चोर एटीएम को उखाड़ कर ले गए हैं। जुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अनिल कुमार मंडी चौकी प्रभारी।