फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख लूटने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख लूटने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 May 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख लूटने के दोनों आरोपी गिरफ्तार
जींद। पिस्तौल के बल पर तीस अप्रैल को गांव धरौदी व लौन के बीच मोटरसाइकिल सवार फाइनेंस कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये लूटने के दोनों आरोपियों को सीआईए नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल करी गई मोटरसाइकिल, पिस्तौल व एक लाख 10 रुपये बरामद कर लिए हैं। इनमें से एक आरोपी कुरुक्षेत्र जीआरपी का भगोड़ा है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना इंचार्ज इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि नरवाना के हनुमान नगर निवासी दिनेश कुमार भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता है। 30 अप्रैल को वह लौन, धरौदी व हरनामपुरा गांव से इंश्योरेंस के पैसे इकट्ठे कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर नरवाना की तरह जा रहा था। शाम सात बजे जब वह लौन व धरौदी के बीच पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर दिनेश से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। दोनों आरोपी बैग छीनकर नरवाना की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में दोनों बदमाशों की पहचान टोहाना निवासी सुरेंद्र उर्फ वकील व हरनामपुरा निवासी पवन उर्फ गौनी के रूप में हुई। रविवार को दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से एक लाख 10 हजार रुपये, पिस्तौल तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जीआरपी का भगोड़ा है सुरेंद्र
इंस्पेक्टर समरजीत ने बताया कि सुरेंद्र के खिलाफ कुरुक्षेत्र जीआरपी में चोरी का मामला दर्ज है। पिछले कई महीनों से उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र के खिलाफ नरवाना जीआरपी में भी चोरी का मामला दर्ज है। पवन के खिलाफ फाइनेंस कर्मी से लूट का ही मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed