{"_id":"5c9678d9bdec223c99275469","slug":"11553365209-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर के छात्र से मारपीट व शिक्षक के साथ अभद्रता करने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर के छात्र से मारपीट व शिक्षक के साथ अभद्रता करने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र से मारपीट और शिक्षक के साथ अभद्रता करने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। झांझ गेट स्थित एक कोचिंग सेंटर के छात्र के साथ मारपीट करने और शिक्षक के साथ अभद्रता करने वाले सातों आरोपियों की अभी तक गिफ्तारी नहीं हो पाई है। इसे लेकर छात्र के परिजनों में रोष है। परिजनों का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, इसके बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
जानकारी के लिए बैंड मार्केट निवासी प्रशांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झांझ गेट स्थित एक कोटिंग में पढ़ता है। 17 मार्च को वह कोचिंग सेंटर गया हुआ था। उसी दौरान दखनिया मंदिर निवासी नानू, नमन व छह-सात अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जब कोचिंग सेंटर के शिक्षक बीचबचाव करने के लिए आये तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस पर पुलिस ने नानू व नमन के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से छह ओर लोगों के नाम दिए गए, लेकिन अभी तक नमन व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।