फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कालेज में चली गोली

कालेज में चली गोली

Mon, 25 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कालेज में चली गोली
केएम राजकीय कालेज में चली गोली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। केएम राजकीय कालेज में सोमवार दोपहर गोली चलने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल गया। घायल संजीव उर्फ सिप्पी डूमरखा कलां को उसके साथी उचाना के अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि कालेज प्रशासन परिसर में गोली चलने की कोई जानकारी नहीं होने की बात कह रहा है। पुलिस के अनुसार कालेज के गेट पर दो गुटों में झगड़ा हो गया था और इसी दौरान एक गुट के युवक ने गोली चलाई है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इस बारे में कालेज व पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। गोली चलने के काफी देेर बाद तक पुलिस को भी जानकारी नहीं थी कि आखिर क्या हुआ। लेकिन जब पुलिस को अन्य छात्रों व उचाना के अस्पताल से सूचना मिली की एक युवक घायल अवस्था में उचाना के सामान्य अस्पताल में पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह कालेज में पहुंचे। कालेज में मौजूद स्टाफ के सदस्यों से जानकारी जुटाई। सदस्यों ने बताया कि कुछ देर पहले मामूली झगड़ा हुआ था।


कालेज के कार्यकारी प्रिंसिपल राजेश सैनी ने बताया कि कालेज में गोली कब चली उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दिन में कुछ छात्र कालेज के गेट पर खड़े थे। जिन्हें वहां से हटा दिया गया था।
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरों से जुटाएंगे जानकारी
केएम कालेज में हुए झगड़े के बाद एक छात्र को गोली लगी है। गोली किसने मारी अभी कोई जानकारी नहीं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। गेट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जाएगा। इसके बाद घटना में आगे की कार्यवाही की जाएगी। घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed