फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डाकखाने के एजेंट से बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर लूटे 30 हजार रुपये

डाकखाने के एजेंट से बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर लूटे 30 हजार रुपये

Fri, 26 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
डाकखाने के एजेंट से बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर लूटे 30 हजार रुपये
डाकखाना एजेंट से पिस्तौल के बल पर लूटे 30 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ईक्कस गांव के पास वीरवार शाम को लगभग पांच बजे साइकिल सवार एक डाकखाना एजेंट से बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर 30 हजार रुपये की नकदी छीन ली। घटना को अंजाम देकर दोनों बाइक सवार युवक फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार प्रेमनगर निवासी बलवान डाकखाने में एजेंट के रुप में काम करता है। उसने लोगों के बचत खाते डाकखाने में खोले हुए हैं। वीरवार को वह रामराय व आसपास के गांवों से लोगों के पैसे की कलेक्शन करके शाम को लगभग पांच बजे साइकिल पर सवार होकर जींद लौट रहा था। जब वह ईक्कस गांव से थोड़ा आगे पहुंचा तो एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके साइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण बलवान गिर गया। जब बलवान उठा तो बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी और उसके पास से 30 हजार रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए। बलवान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस प्रभारी मनदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने आसपास नाके लगाकर लुटेरों की तलाश की। काफी तलाश के बावजूद पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मनदीप कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द ही लुटेरों का पता लगा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed