{"_id":"5a0c70ee4f1c1b8d698bba53","slug":"101510764782-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी को लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पति की हत्या करने की आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी महिला को जेल वस्त्रत्त् प्रेमी को लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव नया सिवानामाल में पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने के आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिये, जबकि आरोपी प्रेमी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसएचओ रविंद्र कुमार व एएसआई रमेश ने बताया कि दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात को कबूल किया है। पुलिस आरोपी सुनील से रिमांड के दौरान वारदात के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने व वारदात घटनास्थल की निशानदेही करते हुए तथ्यों को इकट्ठा करेगी। अब तक की पूछताछ में सामने आया कि करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस कारण पति को रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। ज्ञात रहे कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने सोमवार रात मोनू की हत्या कर शव को गांव भंभेवा मार्ग के पास एक प्लाट में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह मोनू का शव किसी राहगीर द्वारा गांव भंभेवा सड़क के पास पड़ा देखा गया। जिसकी सूचना गांव की सरंपच के पति सतीश कुमार को दी गई। पुलिस को मृतक मोनू के भाई सोनू ने बताया कि पंजाब के गोबिंदगढ़ निवासी बिंद्रकौर के साथ उसके भाई मोनू की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उनको एक तीन वर्षीय लड़का भी है। मोनू ने कई बार उसे जानकारी दी थी कि बिंद्रकौर व उसके भतीजे सुनील के अवैध संबंध है। इसको लेकर उनको कई बार समझाया जा चुका है, लेकिन वे बाज नहीं आ रहे है। उसने बताया कि वे कभी भी उसके साथ कुछ भी कर सकते है। सोनू ने पुलिस के सामने शक जाहिर किया है कि बिंद्रकौर व भतीजा सुनील ने ही हत्या की है ।
बाक्स
एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर महिला बिंद्रकौर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और आरोपी सुनील को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल की जाएगी।