{"_id":"59da62494f1c1bcf538b648d","slug":"101507484233-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों ने चैन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो युवकों ने चैन झपटी
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने चेन झपटी
जींद। नरवाना के हनुमान नगर में बाइक सवार दो युवकों ने अध्यापिका के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
हनुमान नगर निवासी सरस्वती ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय कन्या पाठशाला धरौदी में जेबीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत है। शनिवार को वह ड्यूटी पूरी करके वापस घर आ रही थी। जब वह घर के निकट पहुंची तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और झपटा मारकर उसके गले से सोने की चैन झपट ली। अध्यापिका द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक बाइक सवार होकर गायब हो चुके थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।