फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Couple Accused of Vandalizing RPI Office Arrested

Jind News: आरपीआई कार्यालय में तोड़-फोड़ करने का आरोपी दंपती गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Couple Accused of Vandalizing RPI Office Arrested
जींद। शहर के शर्मा नगर में 24 फरवरी को आरपीआई कार्यालय में तोड़-फोड़ कर सामान चोरी करने के मामले में आरोपी दंपती अर्बन एस्टेट निवासी अनिल और पत्नी सुमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त ने आरोप लगाया था कि बदमाशों ने जातीय रंजिश में कार्यालय में चोरी की।
विज्ञापन

सफीदों निवासी सुनील कुमार और रामकिशन जांगड़ा ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने शर्मा नगर में किराये पर लेकर आरपीआई कार्यालय खोला हुआ है। 24 फरवरी सुबह पता चला कि कार्यालय से बेड, सोफे, अलमारी, बैड के गद्दे, मेज समेत अन्य सामान चोरी कर लिया जो दो-तीन लाख रुपये के थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बदमाशों ने कार्यालय का बिजली कनेक्शन भी काट दिया था जो कि मालिक ने लगवाया हुआ था। उन्होंने कहा था कि बदमाश उनसे जातीय रंजिश रखे हुए है। इससे पहले पहले बदमाशों ने 21 जनवरी को भी कार्यालय पर लगे सीसीटीवी और अन्य समान तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार्यालय के बाहर आरपीआई आंबेडकर कार्यालय लिखा हुआ था जिस पर कालिख पोत दी थी। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ तोड़-फोड़ करने, सामान चोरी करने और एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

वर्जन
पुलिस ने इस मामले में आरोपी अर्बन एस्टेट निवासी अनिल और उसकी पत्नी सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
--गीता रानी, प्रभारी, पुलिस चौकी रोहतक रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article