{"_id":"675338ed41e45d138903b7ec","slug":"cotton-arrivals-are-low-but-prices-are-getting-high-jind-news-c-199-1-jnd1001-126726-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कपास की आवक कम पर भाव मिल रहा अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कपास की आवक कम पर भाव मिल रहा अधिक
Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
06जेएनडी14: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद
उचाना। इन दिनों मंडी में आ रही कपास की आवक तो बीते साल से कम है, लेकिन भाव किसानों को जरूर बीते साल से अधिक निजी बोली पर मिल रहे हैं।
इन दिनों कपास के भाव 6955 रुपये से लेकर 7320 रुपये प्रति क्विंटल तक है। बीते साल इन दिनों 4800 रुपये से लेकर 6900 रुपये प्रति क्विंटल तक था। कपास की आवक भी प्रतिदिन के हिसाब से कम हो रही है।
वीरवार को 590 क्विंटल कपास की आवक हुई तो बीते साल इन दिनों 794 क्विंटल आवक एक दिन में हुई थी। अब तक 35381 क्विंटल कपास की आवक हुई है। बीते साल इन दिनों 47587 क्विंटल कपास की आवक हो चुकी थी। इस साल 12206 क्विंटल कपास कम आई है।
किसान राजू, मांगेराम, सत्यवान ने कहा कि इस साल कपास के भाव जरूर बीते साल से कुछ अधिक मिल रहे है, लेकिन आवक कम है। समय पर फसल की बिजाई नहीं होने के साथ फसल के अनुकूल मौसम नहीं रहने से किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जो भाव मिल रहे है वो कुछ ज्यादा जरूर मिल रहे है, लेकिन उससे आर्थिक नुकसान की भरपाई नहीं हो रही है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि भाव कपास के बीते साल से अधिक हैं, लेकिन आवक कम है।