{"_id":"6089aaa78ebc3ed1e7670a1c","slug":"corona-investigation-found-every-other-person-infected-15-people-dead-jind-news-rtk6064226136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच में हर दूसरा व्यक्ति मिला संक्रमित, 15 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच में हर दूसरा व्यक्ति मिला संक्रमित, 15 लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रतिदिन आ रहे कोरोना से संक्रमित और मौत के मामले डराने लगे हैं। जिले में जितने भी सैंपलों की जांच की जा रही है उसमें से आधे लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 1232 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 586 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 12 लोगों की मौत भी हुई है। जिले में मौत का ग्राफ भी प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिले का औसतन संक्रमण 40 प्रतिशत पहुंच गया है। कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन प्रबंधों की समीक्षा करता है। हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी करता है।
बुधवार को नरवाना शहर की 55 वर्षीय महिला, रधाना गांव निवासी 26 वर्षीय युवक, उचाना खुद निवासी 45 साल की महिला, जींद के हाउसिंग बोर्ड निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति, उचाना कलां 45 वर्षीय महिला, हकीकत नगर निवासी 65 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, वाल्मीकि बस्ती निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, श्याम नगर निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, अग्रवाल मार्केट निवासी 52 वर्षीय महिला, हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव सिंघाना निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना की वजह से हो गई। जिले में अब तक 12063 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8997 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 185 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 2881 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल 167 लोगों की मौत ही बता रहा है। बुधवार को 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने एक भी व्यक्ति की मौत नहीं दिखाई है।
प्रतिदिन प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग कर रहा प्रबंधों की समीक्षा
प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक होती है। बैठक में अब तक किए गए सभी प्रबंधों व भविष्य की स्थिति को देखते हुए किए जा सकने वाले प्रबंधों की समीक्षा की जाती है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार जिले में फिलहाल किसी भी चिकित्सा सुविधा की कमी नहीं है।
विज्ञापन
पूरे अस्पताल की ऑक्सीजन सप्लाई टैंक से जोडी
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की सप्लाई भी बुधवार को नई बिल्डिंग के टैंक से जोड़ दी गई है। अब सिलिंडरों का बोझ उठाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन सिलिंडरों का भी बैकअप रखा है। फिलहाल ऑक्सीजन की सप्लाई टैंक से दी जा रही है। इस टैंक की क्षमता तीन हजार क्यूसिक है। वीरवार को फिर से टैंक में ऑक्सीजन भरी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल हर प्रकार की सुविधाएं हैं। सुविधाओं की कमी के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं होने दी जाएगी। बैकअप के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। गंगापुत्रा अस्पताल में 300 बेड की व्यवस्था अलग से की गई है।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।