{"_id":"625c5a97874425522f642e41","slug":"corona-infected-again-lack-of-staff-did-not-speed-up-the-investigation-jind-news-rtk644168082","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिलने लगे कोरोना संक्रमित, कर्मचारियों की कमी से जांच में नहीं आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिलने लगे कोरोना संक्रमित, कर्मचारियों की कमी से जांच में नहीं आई तेजी
विज्ञापन
जींद। कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद एक बार फिर एनसीआर समेत जींद के आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने का आदेश दिया था लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते जांच में तेजी नहीं आई है। प्रतिदिन एक हजार लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य है लेकिन स्थिति यह है कि 200 से कम लोगों की जांच हो रही है। इसका कारण जिले में कार्यरत 48 कर्मचारियों को हटाया जाना है। इन सभी की ड्यूटी कोरोना से बचाव कार्य में लगी थी।
सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद व दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इनको देखते हुए पांच दिन पहले स्वास्थ्य निदेशालय ने सभी सिविल सर्जनों को कोरोना जांच के लिए सैंपलों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया था। इसके बाद भी जिले में जांच का दायरा नहीं बढ़ पाया है। कर्मचारियों की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग जांच की संख्या बढ़ाने में खुद को असहाय महसूस कर रहा है। प्रतिदिन लगभग एक हजार सैंपल लेने का लक्ष्य है लेकिन 200 से भी कम सैंपल लिए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग में कोरोना काल के दौरान कार्यरत 48 कर्मचारियों को हटा दिया है। इन कर्मचारियों में लैब तकनीशियन से लेकर आरटीपीसीआर लैब में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। आसपास के क्षेत्र में सैंपल लेने के लिए मोबाइल टीमें गठित की गई थी। यह सब इन कर्मचारियों की बदौलत हो रहा था। कोरोना जांच में इन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी लगती थी। ये कर्मचारी केंद्र सरकार की ओर से आउटसोर्स के तहत लगाए गए थे। अप्रैल के बाद इनका बजट जारी नहीं किया गया, जिस कारण इनको अब हटा दिया गया है। इसी कारण अब कोरोना से लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है। नागरिक अस्पताल में जो कर्मचारी कार्यरत हैं, उनपर पहले ही काम का बोझ इतना है कि यदि उनकी ड्यूटी कोरोना के लिए लगाई जाती है तो दूसरे कार्य प्रभावित हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि हटाए गए कर्मचारियों को फिर से ड्यूटी पर लगाया जाएगा तो ही कोरोना संकट से निपटने में स्वास्थ्य विभाग सक्षम होगा।
विज्ञापन
बॉक्स
अब तक 460974 लोगों के लिए गए हैं सैंपल
अब तक जिले में 460974 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 24351 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं अब तक 23799 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 551 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय दो संक्रमित हैं।
बॉक्स
कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, नागरिक अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी सैंपलों की संख्या नहीं बढ़ रही है। कर्मचारियों की कमी के चलते मोबाइल टीमों का गठन नहीं हो सका है। पहले से कार्यरत कर्मचारियों को कोरोना जांच का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाएगा।-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन