फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona broke all the records so far, 267 new infected were found in one day, death toll reached 102

कोरोना ने तोड़े अब तक के सभी रिकार्ड, एक दिन मंे 267 नए संक्रमित मिले, मौत का आंकड़ा 102 पहुंचा

Wed, 14 Apr 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona broke all the records so far, 267 new infected were found in one day, death toll reached 102
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
जींद। कोरोना संक्रमण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 179 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़ा जारी किया था उसमें 86 लोगों की मौत बताई थी। जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा 102 बताया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही है। एक साथ इतनी मौतें तथा उनके बारे में कोई जानकारी नहीं होना है।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना की रफ्तार जारी है। मंगलवार को अब तक सबसे अधिक एक दिन में 267 संक्रमित लोग संक्रमित मिले हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अब तक रिकॉर्ड 65 लोग दाखिल हुए हैं। सितंबर महीने में संक्रमण के 1371 मामले सामने आए थे, लेकिन अप्रैल के 13 दिनों में ही 1060 मामले सामने आ चुके हैं। इन आंकड़ों पर नजर डालने से ही पता चलता है कि कोरोना की रफ्तार कितनी अधिक है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब प्रभारी डॉ. जेके मान ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 720 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 179 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण की यह दर 24.86 प्रतिशत है। अब तक इतनी तेजी से संक्रमण की दर भी नहीं पहुंची थी। मंगलवार को कोरोना संक्रमण ने अप्रैल महीने के ही रिकॉर्ड को तोड़ दिए। इससे पहले नौ अप्रैल को 146 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमितों में पांच परिवारों के चार-चार सदस्य शामिल हैं। इनमें से दो परिवार जींद, दो सफीदों तथा एक उचाना का शामिल है। उचाना स्थित एक नर्सिंग कॉलेज की दस छात्राएं, दो स्टाफ सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 7042 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6069 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 102 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 785 लोग संक्रमित हैं। मंगलवार को एक साथ 74 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भी 65 लोग दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कोरोना की वजह से जिले के 102 लोगों की मौत हो चुकी है। इन लोगों की मौत जींद से बाहर किसी अन्य जिलों में हुई है। मंगलवार को जिले में किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन पोर्टल पर मंगलवार को मौत का आंकड़ा अपडेट हुआ है जिसमें 86 से बढ़कर 102 पहुंच गई है।
डॉ. पालेराम, नोडल अधिकारी कोरोना।

 कोरोना का टीका लगवाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

कोरोना का टीका लगवाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed