फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Conveyed a message of building society and the nation by adopting the ideals of Rama in one's life.

Jind News: राम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

Wed, 21 Oct 2026 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Conveyed a message of building society and the nation by adopting the ideals of Rama in one's life.
फोटो 6 नरवाना। यज्ञ हवन करते हुए आर्य समाज के लोग। स्रोत समाज।
नरवाना। आर्य समाज नरवाना की ओर से दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय नरवाना के आवासीय परिसर में यज्ञ-हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने वैदिक संस्कृति, राष्ट्र की सुरक्षा और भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। आर्य समाज के प्रधान चंद्रकांत आर्य ने कहा कि दशहरा असत्य से सत्य, अंधकार से प्रकाश और मृत्यु से अमरत्व की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। वैदिक परंपरा में यह पर्व शस्त्र पूजन और शक्ति उपासना का प्रतीक है। जयपाल सिंह आर्य ने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार, छल-कपट, ईर्ष्या-द्वेष और लोभ जैसी बुराइयां बढ़ रही हैं। इनसे मुक्ति पाने के लिए भगवान राम के जीवन मूल्यों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। मिथिलेश शास्त्री ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए सभी वर्गों की संगठित शक्ति और सामर्थ्य का सदुपयोग आवश्यक है। इस अवसर पर बलबीर सिंह, संजीव, कर्ण, किताब सिंह, परमजीत, विक्रमजीत सिंह, स्नेहलता, मोनू उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed