फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Contractors complained to ADOs alleging disturbances in the tender process of the City Council

नगर परिषद के टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ठेकेदारों ने डीसो को दी शिकायत

Thu, 21 May 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Contractors complained to ADOs alleging disturbances in the tender process of the City Council
नगरपरिषद के बाहर टेंडर नहीं लिए जाने की जानकारी देते ठेकेदार। - फोटो : Jind
नगर परिषद द्वारा स्कीम नंबर पांच-छह में साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च कर बनने वाली गलियों के टेंडर को लेकर एक ठेकेदार ने अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। ठेकेदार का कहना है कि टेंडर की अंतिम तारीख 21 मई दोपहर एक बजे तक की गई थी, लेकिन उनका टेेंडर नहीं लिया गया। हालांकि कार्यकारी अधिकारी एसके चौहान ने इन आरोपों को नकार दिया है। इसकी शिकायत डीसी को दी गई है।
विज्ञापन

डीसी को दी शिकायत में एचकेएस फर्म के सदस्य राजेश ने कहा कि उनकी फर्म नगर परिषद में कार्य करती रही है। अब स्कीम नंबर पांच-छह में विशेष कार्य के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया हुआ है। यह टेंडर 14 मई 2020 को मांगा गया और इसके लिए टेंडर 21 मई 2020 को दोपहर एक बजे तक जमा करवाना था। इसके लिए वे लोग सुबह 11 बजे ही पहुंच गए, लेकिन डाक लेने वाला कर्मचारी सीट पर नहीं मिला। अन्य कर्मचारियों ने टेंडर के कागजात लेने से मना कर दिया। इसके बाद यह लोग कार्यकारी अधिकारी के पास भी तीन बार गए, लेकिन उन्होंने भी टेंडर के कागजात नहीं लिए। इस पर 12:31 बजे उन्होंने ई मेल से नगर परिषद को टेंडर पत्र भेज दिया। राजेश कुमार के अनुसार इसके बाद वे फिर से 12:50 बजे कार्यकारी अधिकारी के पास गए, लेकिन इसकी पावती देने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

इन लोगों ने आशंका जताई है कि यह सब उनके टेंडर रद्द करने के लिए किया गया है, ताकि बहुत ही अधिक रेट पर यह टेंडर दिया जा सके। ऐसे में डीसी से मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संज्ञान में नहीं है मामला
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। हो सकता है कार्यालय में शिकायत दी गई हो। इसका पता करवाया जाएगा। यदि कोई गड़बड़ी है तो इसे ठीक करवाया जाएगा।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
यह लोग बिना बात ही विवाद बना रहे हैं। टेंडर लेकर दोपहर एक बजे के बाद यह लोग आए हैं। जिस समय यह आए, वह समय लिखकर टेंडर लिया गया है। हालांकि दूसरी पार्टी भी विरोध कर रही है कि समय के बाद टेंडर नहीं लिया जाना चाहिए। तकनीकी रूप से जांच कर इस पर फैसला लिया जाएगा।
एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगरपरिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed