फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction of a CC (cement concrete) road begins on Safidon Road; this will provide relief from waterlogging and potholes.

Jind News: सफीदों रोड पर सीसी सड़क निर्माण शुरू, जलभराव और गड्ढों से मिलेगी राहत

Mon, 26 Oct 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Construction of a CC (cement concrete) road begins on Safidon Road; this will provide relief from waterlogging and potholes.
26जेएनडी16: संदीप।
जींद। सफीदों रोड पर बदहाल सड़क से जल्द ही वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से जलभराव और दुकानों से निकलने वाले पानी के कारण क्षतिग्रस्त हो रही सड़क का सोमवार से सीसी (सीमेंट कंक्रीट) निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सड़क को करीब दो फीट गहराई तक खोदकर तैयार किया जा रहा है। सीसी सड़क बनने से बार-बार गड्ढे बनने की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क के जल्दी टूटने की आशंका भी होगी कम।
विज्ञापन

सफीदों रोड, जींद-पानीपत रोड का शहर के एकलव्य स्टेडियम से आगे का अहम हिस्सा है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 15 हजार वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिनों में भी दुकानों और नालियों से निकलने वाला पानी जमा रहने के कारण सड़क की सतह क्षतिग्रस्त होती रहती थी। इससे वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता था जबकि पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सीसी निर्माण होने से दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
पानी जमा होने से जल्दी टूट जाती थी सड़क
सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से इसकी सतह उखड़ने लगती थी और जगह-जगह गड्ढे बन जाते थे। दोपहिया वाहन चालकों को इन गड्ढों से निकलने में परेशानी होती थी। वहीं, दुकानों के सामने पानी ठहरने से ग्राहकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित होती थी। सड़क की बार-बार मरम्मत के बावजूद समस्या बनी रहने से लोगों को स्थायी समाधान की उम्मीद थी।

बॉक्स
सफीदों रोड पर दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों को परेशानी होती थी। सड़क टूटने के कारण धूल और गड्ढों की समस्या भी बनी रहती थी। निर्माण से दुकान तक पहुंचना आसान होगा और ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी। -लालू दुकानदार।
बाक्स
सड़क पर गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को संतुलन बनाकर चलना पड़ता था। बरसात में पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते थे। सीसी सड़क बनने से सफर अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
-संदीप राहगीर।

बाक्स
स्थानीय लोगों और पैदल राहगीरों को सड़क पर जमा पानी के कारण परेशानी झेलनी पड़ती थी। पानी से बचने के लिए उन्हें सड़क के किनारे से निकलना पड़ता था। बेहतर सड़क बनने से आवागमन सुगम हो सकेगा।

-राजेश राहगीर।
बाक्स
सफीदों रोड के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग थी। यह रोड दोबारा नहीं टूटे सीसी सड़क की बनाई जा रही है। इसके अलावा शहर के सफीदों गेट से दालमवाला चौक तक भी सीसी सड़क की बनाई है। अब लंबे समय तक राहगीरों व यहां के दुकानदारों को परेशानी नहीं होगी। -राजकुमार नैन, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग जींद।

26जेएनडी16: संदीप।

26जेएनडी16: संदीप।

26जेएनडी16: संदीप।

26जेएनडी16: संदीप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article