{"_id":"68dd71b0572ea967c40c5442","slug":"congress-workers-protest-after-death-threat-to-rahul-gandhi-jind-news-c-199-1-sroh1006-141863-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Wed, 01 Oct 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
01जेएनडी16-लघु सचिवालय चौक पर भाजपा प्रवक्ता का पुतला फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद
जींद। भाजपा प्रवक्ता के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले बयान के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने लघु सचिवालय चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिला प्रधान रिषिपाल हैबतपुर ने किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ एसपी को शिकायत देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान सोनीपत लोकसभा के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तो भाजपा प्रवक्ता खुलेआम टीवी पर देश के शीर्ष विपक्षी नेता राहुल गांधी को गोली मारने जैसी धमकियां दे रहे हैं। जो लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।
कांग्रेस पार्टी ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना है। जो भाजपा के कथित प्रवक्ता पिंटू महादेव सरेआम इस तरह की गुंडागर्दी की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। पहले ही भाजपा शासन में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन
अब भाजपा के प्रवक्ता सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी जैसे देश के लोकप्रिय नेताओं को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह दर्शाता है कि भाजपा पूरी तरह से बौखला चुकी है और विपक्ष के सवालों से डर कर इस तरह के निम्नस्तर तक गिर चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि भाजपा के उक्त प्रवक्ता के खिलाफ तुरंत संज्ञान लेते हुए संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।
उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घृणित भाषा का इस्तेमाल करने की हिम्मत न कर सके। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जगबीर सिंह ढिगाना, कमल चौहान, महावीर कंप्यूटर, पवन गर्ग, युवा नेता सारंग शमशेर ढाठरथ, लाजवंती ढिल्लों, दीपक पिंडारा, राजू लखीना मौजूद रहे।