फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress and BJP will face each other in Kalwa

Jind News: कांग्रेस व भाजपा कालवा में होंगे आमने-सामने

Sun, 11 Aug 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress and BJP will face each other in Kalwa
11जेएनडी35 : पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर। संवाद
सफीदों। कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को कालवा गांव में आमने-सामने हो सकते हैं। सोमवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत कालवा गांव में आ रहे है। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पार्टी से उनके कार्यकाल का हिसाब मांगने का कार्यक्रम बना लिया है। जहां एक तरफ सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचेंगे, वहीं दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्त्ता भी उसी स्थान पर पहुंचेंगे और कांग्रेस से उनके शासनकाल का हिसाब मांगेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू मोर व पूर्व विधायक कलीराम पटवारी ने रविवार को पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा से हिसाब मांगने की बात कह रही है, लेकिन भाजपा भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगेगी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा कालवा गांव में सोमवार को हिसाब मांगने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा से हिसाब मांगने मौके पर पहुंचेंगे। मोर ने कहा कि जब 2005 से 2014 कांग्रेस का कार्यकाल था, उस दौरान विपक्ष के विधायक को एक रुपये भी नहीं दिया और आज वह हिसाब मांगने की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर विधायक को दो करोड़ रुपये की ग्रांट हर साल दी। कांग्रेस राज में जिले में एक भी नेशनल हाइवे नहीं बना, आज भाजपा शासन में जींद जिले से सात नेशनल हाइवे निकलते हैं। जींद में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होने वाला है। पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछाया है। इसके साथ-साथ खेतों के रास्तों को भी पक्का किया गया है। राजू मोर ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत आ तो रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि उनको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने जींद जिला के लिए अपने 10 वर्षों के शासनकाल में कुछ भी नहीं किया और जिले को पिछड़ेपन की तरफ धकेल दिया। उन्होंने कहा कि हिसाब कभी भी एक तरफा नहीं होता। अगर वह हिसाब लेना चाहते हैं तो वह पहले अपने पिछले 10 साल का हिसाब दें। अगर दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब देते हैं तो हम भी अपने कार्यकाल का सारा हिसाब देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, मुआना मंडलाध्यक्ष कृष्ण सहरावत, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा व पालिका उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे।

11जेएनडी35 : पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर। संवाद

11जेएनडी35 : पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed