{"_id":"634da92347e04212555edc89","slug":"condolences-in-dhamtan-sahib-due-to-death-of-navy-jawan-in-accident-last-rites-performed-with-state-honors-jind-news-rtk661175317","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: हादसे में नौसेना के जवान की मौत से धमतान साहिब में मातम, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: हादसे में नौसेना के जवान की मौत से धमतान साहिब में मातम, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 18 Oct 2022 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:42 AM IST
सार
हिसार से सेना की टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया। मंजीत शुक्रवार शाम को घर आए थे, रविवार रात बांस गांव के पास हादसे में बने अकाल काल का ग्रास। बाइक पर दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के समय मनजीत के शव पर पुष्प चक्र अर्पित करते सेना के अधिकारी। संवाद।
- फोटो : Jind
विस्तार
रविवार को हिसार जिले में बास गांव के पास ट्रक की टक्कर से अकाल काल का ग्रास बने धमताना निवासी मंजीत का राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 26 वर्षीय मनजीत नौसेना में सिपाही के पद पर तैनात थे और वे बाइक से ड्यूटी पर दिल्ली जा रहे थे।
मनजीत लगभग सात साल पहले भारतीय नौसेना में सिपाही के पद पर नियुक्त हुए थे। उनकी ड्यूटी दिल्ली में थी। वे शुक्रवार रात को घर आया थे और शनिवार शाम को ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर निकले थे। बास गांव के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसके अलावा ट्रक ने एक अन्य बाइक तथा कार को भी टक्कर मारी। हादसे में कार सवार भिवानी निवासी चार लोगों की भी मौत हो गई थी। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। हिसार से आई सेना की टुकड़ी ने सलामी देकर मनजीत के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया। मनजीत के पिता सूरजभान, मां दर्शना व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मनजीत अपने पीछे विधवा पत्नी और दो लड़कों को छोड़ गए हैं।

मनजीत का फाइल फोटो।- फोटो : Jind